चंद्रपुर जिला बैंक पर BJP का कब्जा, कांग्रेस के संचालक बीजेपी साथ; जोरगेवार का तीखा हमला, कहा- पार्टी के भीतर ही बेईमान

चंद्रपुर: जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना परचम लहराया है। यह सत्ता परिवर्तन न केवल कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, बल्कि जिले की राजनीतिक समीकरणों में भी एक महत्वपूर्ण मोड के रूप में देखा जा रहा है सबसे खास बात यह रही कि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे गट) (Shivsena UBT) के जिल्हाप्रमुख रहे रवींद्र शिंदे (Ravindra Shinde), जिन्होंने हाल ही में भाजपा का दामन थामा, उन्हें अध्यक्षपद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं उपाध्यक्ष पद संजय डोंगरे (Sanjay Dongre) को मिला है। इस प्रकार, लंबे अरसे से कांग्रेस (Congress) के प्रभाव में रही इस सहकारी बैंक की कमान अब भाजपा के हाथों में आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *