चंद्रपुर में नकली OYO होटलों पर पुलिस की छापेमारी; विधायक मुनगंटीवार ने विधानसभा में उठाया था मुद्दा

चंद्रपुर: चंद्रपुर शहर में नकली OYO होटलों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 होटलों और लॉज संचालकों पर अपराध दर्ज किया है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब मुंबई में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा के पावसाळी सत्र में माजी मंत्री तथा विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने इस गंभीर मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया था।

मुनगंटीवार ने विधानसभा में सवाल किया था कि OYO के नाम पर चल रहे अवैध धंधों को अनुमति क्यों दी? और इसकी तत्काल जांच की जाये और ऐसे होटलों पर तुरंत कार्रवाई की मांग भी की थी। इसके तुरंत बाद अहमदाबाद स्थित OYO होटल के नोडल अधिकारी मनोज पाटील ने चंद्रपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि OYO के ब्रांड और लोगो का दुरुपयोग कर कई फर्जी होटल चलाए जा रहे हैं।

शिकायत के आधार पर चंद्रपुर शहर पुलिस ने शहर के सभी OYO टैग वाले होटलों की जांच शुरू की, जिसमें 15 होटल अवैध रूप से OYO ब्रांड का उपयोग कर व्यवसाय करते पाए गए। इनमें से अधिकांश होटल बल्लारपूर बायपास मार्ग और शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय परिसर के आसपास स्थित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *